KKR vs PBKS Indian Premier League 2024 Highlights
आईपीएल 2024 के 42वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना पंजाब किंग्स से हुआ। यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डेन्स में खेला गया। कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 261 रन बनाए। जवाब में पंजाब ने 18.4 ओवर में लक्ष्य का पीछा कर लिया।
पंजाब किंग्स ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने आईपीएल के 17 सीजन के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर चेज किया है। पंजाब ने 262 रन के लक्ष्य को मात्र 18.4 ओवर में चेज कर लिया। यानी आखिर में आठ गेंद बाकी रह गए। 262 रन आईपीएल इतिहास का सबसे
सफल चेज है। इससे पहले आईपीएल 2020 में राजस्थान ने पंजाब के खिलाफ 224 रन चेज किए थे। पंजाब के लिए जीत के हीरो जॉनी बेयरस्टो, शशांक सिंह और प्रभसिमरन सिंह रहे।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 261 रन बनाए थे। फिल सॉल्ट ने 37 गेंद में 75 रन और सुनील नरेन ने 32 गेंद में 71 रन की पारी खेली। जवाब में प्रभसिमरन सिंह ने 20 गेंद में 54 रन की पारी खेल पंजाब को
तूफानी शुरुआत दिलाई। इसके बाद जॉनी बेयरस्टो ने 48 गेंद में 108 रन और शशांक सिंह ने 28 गेंद में 68 रन की नाबाद पारी खेल पंजाब को जीत दिलाई। इस मैच में 41 छक्के लगे, जो कि आईपीएल इतिहास के किसी मैच में सबसे ज्यादा हैं।
KKR vs PBKS टी-20 क्रिकेट में सबसे सफल रन चेज
पंजाब किंग्स | केकेआर | 262 |
द. अफ्रीका | वेस्टइंडीज | 259 |
मिडिलसेक्स | सरे | 253 |
ऑस्ट्रेलिया | न्यूजीलैंड | 244 |
KKR vs PBKS पॉइंट टेबल पर अब कान्हा है पंजाब
इस जीत के साथ पंजाब की टीम नौ मैचों में तीन जीत और छह हार के साथ छह अंक लेकर आठवें स्थान पर आ गई है। वहीं, कोलकाता की टीम दूसरे स्थान पर बरकरार है। उसके आठ मैचों के बाद पांच और तीन हार के साथ 10 अंक हैं। पंजाब को अगला
मैच एक मई को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलना है। वहीं कोलकाता को 29 अप्रैल को दिल्ली के खिलाफ ईडन गार्डेन्स में ही खेलना है।
इसे भी पढ़ें KKR vs PBKS बाप रे PBKS ने इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर चेज किया KKR के खिलाफ 18.4 ओवर में किए 262 रन
KKR vs PBKS सबसे ज्यादा छक्का लगने का रिकॉर्ड बना
कोलकाता ने सात विकेट पर 261 रन बनाते हुए अपना दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया तो यह लगा इस स्कोर को छूना संभव नहीं होगा, लेकिन पंजाब ने वह कर दिखाया जो आज तक टी20 क्रिकेट में कभी नहीं हुआ। इस मैच में सर्वाधिक 42 छक्के लगाए जाने का भी रिकॉर्ड बना।
KKR vs PBKS प्रभसिमरन का 18 गेंद में अर्धशतक
262 रन का पीछा करते हुए प्रभसिमरन ने हर्षित राणा के ओवर में दो छक्के जड़ इरादे साफ कर दिए। तीसरे ओवर में प्रभसिमरन ने दुष्मंथा पर दो चौके, दो छक्के लगाकर 23 रन बटोरे। पांचवें ओवर में उन्होंने सुनील नरेन पर छक्का लगा 18 गेंद में अर्धशतक
पूरा किया। छठे ओवर की पहली पांच गेंद पर जॉनी बेयरस्टो ने अनुकूल रॉय पर तीन चौके, दो छक्के लगाकर 24 रन बनाए, लेकिन
छठी गेंद पर प्रभसिमरन नारायण की सीधी थ्रो पर आउट हो गए। उन्होंने 20 गेंद में 54 रन बनाए। पावरप्ले में पंजाब ने एक विकेट
पर 93 रन बना लिए। आठवें ओवर की दूसरी गेंद पर बेयरस्टो ने राणा पर छक्का लगा पंजाब के 100 रन पूरे कर दिए। उन्होंने 23 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया।